दिल्ली में अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार, छाएगी आंशिक बदली

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं और दोपहर में बादल गरजने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम को बादल गरजने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 60 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 36.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493