दिल्ली में अनशन पर बैठे किसानों ने 25 मई तक प्रदर्शन टाला

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बीते एक माह से अनशन पर बैठे तमिलनाडु के किसानों ने 40 दिन के लिए धरना-प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की है।

रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनिस्वामी से मुलाकात के बाद किसानों ने 25 मई तक के लिए विरोध-प्रदर्शन टालने का फैसला किया।

किसानों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पलनिस्वामी ने किसानों की पूरी मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उनकी कर्जमाफी का मुद्दा उठाएंगे।

तमिलनाडु के किसान कर्जमाफी, सूखा राहत पैकेज और कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर बीते एक महीने से राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493