नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने यहां से अगवा एक व्यवसायी को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। पुलिस ने अपहर्ताओं के साथ मुठभेड़ के बाद व्यवसायी को मुक्त कराया। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त ऋषि पाल ने बुधवार को बताया कि व्यवसायी को मंगलवार रात रोहिणी से अगवा किया गया था।
पाल ने कहा, “एक अपहरणकर्ता ने पुलिस दल पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अपहरणकर्ता घायल हो गया।”
आरोपियों ने व्यवसायी की जिस कार का इस्तेमाल किया था, वह भी बरामद कर ली गई है।
dharmpath.com dharmpath