नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। “
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 41 फीसदी दर्ज की गई।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath