नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “सुबह हल्के कोहरे के साथ आसमान पर दिन भर आंशिक बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से तापमान बढ़ने की उम्मीद है।”
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही। यहां पीएम 2.5 या 2.5 मिलीमीटर से कम व्यास वाले कणों की मात्रा 211 यूनिट रही जो वैश्विक तौर पर स्वीकार्य सीमा से चार गुना अधिक है।
dharmpath.com dharmpath