दिल्ली में आंशिक बदली छाई, धूलभरी आंधी चलने के आसार

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने धूलभरी आंधी और तूफान की आशंका जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक,”आसमान में आंशिक रूप से दिन भर बादल छाए रहेंगे, धूलभरी आंधी, तूफान चलने की आशंका है। हालांकि, बारिश होने के आसार कम हैं।”

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 55 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493