नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा,”राष्ट्रीय राजधानी में बदली छाई रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
dharmpath.com dharmpath