दिल्ली में आंशिक बदली छाई, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह सुहावनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री कम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह आसमान पर आंशिक बदली छाई रही और दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 87 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है।

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 25.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम का औसत तापमान है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493