दिल्ली में आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, “आज दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 40.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493