नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 77 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath