दिल्ली में आंशिक बदली

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर बाद या शाम बारिश अथवा गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।”

अधिकारी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493