दिल्ली में आंशिक बदली

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिन के शुरुआती घंटों में आंशिक बदली छाई रहेगी। हालांकि बाद में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।”

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493