नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में धूल भरी आंधियां चलने के साथ कुछ इलाकों में हवाओं के साथ बौछार भी पड़ सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 45 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।
शहर के कुछ इलाकों हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई।
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath