नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 66 फीसदी आद्र्रता थी।
राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath