दिल्ली में आंशिक रूप से बदली छाई

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी।”

दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 78 फीसदी आद्र्रता रही और इसी वक्त दृश्यता 1200 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493