नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगापुर के स्वतंत्रता दिवस की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत स्थित सिंगापुर उच्चायोग यहां अगले महीने सिंगापुर फिल्म फेस्टीवल आयोजित कर रहा है।
तीन दिवसीय फिल्म फेस्टीवल 13 अगस्त से शुरू होकर 16 अगस्त तक चलेगा। नई दिल्ली में यह फिल्म फेस्टीवल भारतीय फिल्म महोत्सव निदेशालय के संयोजन से आयोजित किया जा रहा है।
एक बयान के अनुसार, फेस्टीवल में सिंगापुर के फिल्मकारों द्वारा बनाई गई सात फीचर और लघु फिल्में दिखाई जाएंगी।
इसके अलावा फेस्टीवल में कार्यशालाएं और फिल्म के प्रदर्शन के बाद फिल्मकार बू जुनफेंग, सन कोह और जॉव झी वेई के साथ बातचीत भी रखी जाएगी। ये तीनों फिल्मकार फेस्टीवल में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।
फेस्टीवल का विषय ‘स्टोरीज फ्राम द हार्टलैंड’ रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath