पोटरे अध्यक्ष ने सैंड्रो के लिए एटलेटिको की पेशकश ठुकराई

पोटरे (पुर्तगाल), 29 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के फुटबाल क्लब पोटरे के अध्यक्ष जोर्गे नूनो पिंटो डी कोस्टा ने क्लब के खेलने वाले ब्राजीलियाई डिफेंडर एलेक्स सैंड्रो के लिए स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड की पेशकश ठुकरा दी है।

एटलेटिको ने सैंड्रो के लिए पोटरे के सामने तीन करोड़ यूरो की पेशकश रखी थी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पिंटो डा कोस्टा ने मंगलवार को एटलेटिको की पेशकश ठुकराने के अपने निर्णय को सही बताते हुए कहा कि सैंड्रो के साथ करार समाप्त करने के लिए क्लब ने पांच करोड़ यूरो का करार किया हुआ है।

पोटरे अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने क्लब के खिलाड़ियों से कह दिया है कि जो मेड्रिड जाना चाहते हैं वह जा सकते हैं, जबकि जो पोटरे से जुड़े रहना चाहते हैं वह रह सकते हैं।

डा कोस्टा ने बताया कि ओलिवर पुर्तगाल के क्लब से जुड़ना चाहते थे और इस संबंध में वह लगभग रोज ही अपने कोच से बात करते रहते थे। लेकिन स्पेनिश क्लब ने उन्हें नहीं जाने दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493