नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के अधिकारी ने कहा, “आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 63 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath