नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ है। मौसम विभाग ने दिन में भी आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath