दिल्ली में आसमान साफ

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान साफ है। यहां न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान साफ है। यहां न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 33 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में मौसम अधिक गर्म व शुष्क होगा।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493