नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “दिन में आगे भी आसमान साफ रहेगा और धूप भरा दिन होगा।”
अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 51 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath