नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आसमान साफ है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, रात के बाद से बादल घिरने शुरू हो जाएंगे।”
वातावरण में आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 29 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath