दिल्ली में आसमान साफ

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर मौसम गर्म और आसमान साफ रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान साफ रहेगा और कुछ इलाके में धूल भरी आंधी चल सकती है।”

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 53 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493