दिल्ली में ईडी ने 12 जगहों पर की छापेमारी

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन और कारोबारी गगन धवन के 12 ठिकानों पर छापे मारे।

निदेशालय के एक अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “गुरुवार की सुबह से शौकीन और धवन के 12 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई है।”

निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि राजनीतिकों और नौकरशाहों का काला धन सफेद किया जा रहा है।

ईडी ने गुरुवार को जिन ठिकानों पर छापेमारी की उनमें दक्षिणी दिल्ली के पॉश ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक फ्लैट, वसंत कुंज इलाके में आईना मार्बल प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय सहित पांच फ्लैट, बीजवासन में एक फॉर्महाउस, बाराखंबा इलाके में स्थित इंद्रप्रकाश बिल्डिंग में एक फ्लैट, चाणक्यपुरी में एक फ्लैट और चावला इलाके में एक फ्लैट शामिल है।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई के चार आय कर अधिकारियों पर भी उनकी नजर है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इथियोपिया सहित कई देशों में कारोबार चलाने वाले धवन केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के बेहद करीबी हैं।

रंजीत सिन्हा से मिलने आने वाले आगंतुकों की सूची में धवन का नाम 70 से भी अधिक बार दर्ज पाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493