दिल्ली में उमस भरी सुबह

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार उमस भरी सुबह रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में बदली छाई रहेगी और कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493