दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव के लिए मतदान

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 13 वार्डो में रविवार सुबह उपचुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सात वार्डो, उत्तर दिल्ली नगर निगम के चार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के दो वार्डो में उपचुनाव हो रहे हैं।

मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया, “मतदान शुरू होने के बाद पहले एक घंटे में मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की भारी भीड़ रही। मतदान शांतिपूर्वक चल रहे हैं।”

दिसंबर 2013 से ही नौ वार्डो में कोई प्रतिनिधि नहीं है, जबकि बाकी सीटें फरवरी 2015 से ही खाली हैं।

निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 695 मतदान केंद्र बनाए हैं।

नतीजों की घोषणा 17 मई को की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493