नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह कुहासा रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बदली छाने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना जताई है।
सुबह 8.30 वातावरण में 84 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath