नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस ने रविवार को एक अवैध कैसीनो पर छापा मार कर 32 लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 1.37 करोड़ रुपये मूल्य के टोकन जब्त किए।
एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय स्थित कैसीनो पर छापेमारी की गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने कहा, “हमने 11 लक्जरी कारें भी जब्त की हैं।”
dharmpath.com dharmpath