नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्का/सामान्य कोहरा रहा और दिन में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी।”
दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 87 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। इसी समय दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath