नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह खिली धूप के साथ मौसम गर्म रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक तौर पर बादल छाने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर तक आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।”
दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे 70 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।
इससे पहले, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath