दिल्ली में खिली हुई धूप

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह खिली हुई धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने हालांकि, दिनभर आसमान में हल्के बादल घिरे रहने तथा कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “राष्ट्रीय राजधानी में सुबह धूप निकली, लेकिन दिनभर हल्का कोहरा छाए रहने और बारिश के आसार हैं।”

दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 91 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493