दिल्ली में खुलेगा पहला ‘गैप’ स्टोर

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। देश में पहला ‘गैप’ स्टोर दिल्ली में 30 मई को खुलने जा रहा है। इस स्टोर के जरिए ग्राहकों को अमेरिका के बहुराष्ट्रीय परिधानों और एक्सेसरीज ब्रांड तक विस्तृत श्रृंखला में सामान उपलब्ध होंगे।

अरविंद लाइफस्टाइल ब्रांड्स लि. के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.सुरेश ने कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय ब्रांड में से एक ‘गैप’ और ‘अरविंद’ के बीच साझेदारी के बाद अब हमारे भारतीय ग्राहकों के लिए यहां उपलब्ध है इस साझेदारी के जरिए, हमने देशभर में 40 स्टोर खोलने की योजना बनाई है।”

‘गैप’ फेंचाइजी के उपाध्यक्ष इस्माइल सीज ने कहा, “हम भारतीय ग्राहकों के लिए ‘गैप’ के अमेरिकी शैली के परिधान लाकर बहुत खुश हैं। हमें अब तक इस पहल के लिए काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, जिससे हम काफी प्रोत्साहित हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493