नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम खुशनुमा रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में आई इस गिरावट ने राजधानी के लोगों को तेज धूप से राहत दिलाई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 39 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath