नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह तेज धूप, गर्मी और उमस के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में शाम या रात में गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath