दिल्ली में गर्म, उमस भरी सुबह

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह मौसम गर्म और उमस भरा रहा।

मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने की संभावना जताई है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 77 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493