दिल्ली में गर्म रहेगा मौसम

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में भी मौसम गर्म रहने का पूर्वानुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार को मौसम गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 65 प्रतिशत आर्दता दर्ज की गई।

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493