दिल्ली में गर्म रहेगा मौसम

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह काफी गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में भी मौसम गर्म रहने का अनुमान जताया है।

दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में मौसम गर्म रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। शहर में लू का असर भी देखा जा सकता है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 38 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में मंगलवार का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493