दिल्ली में गर्म रहेगा मौसम

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह ठंडक महसूस की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर वातावरण गर्म रहने के आसार व्यक्त किए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर धूप खिली रहेगी और मौसम गर्म रहेगा। शाम के वक्त आसमान में बादल घिर आएंगे।”

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 82 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे क्रमश: 24.5 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493