नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह गर्म रही। सुबह से ही धूप तेज रही। हालांकि न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई, फिर भी यह सामान्य से अधिक रहा।
यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बदली छाने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक बदली छा सकती है।”
राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 45 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath