दिल्ली में गर्म सुबह

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह गर्म रही। हालांकि आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए थे, लेकिन लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम तथा रात के वक्त धूल भरी आंधियां चलने के आसार हैं।”

मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 28 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493