नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम या रात में गरजे के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 49 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath