दिल्ली में गर्म सुबह

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “यह इस सीजन की सबसे गर्म सुबह रही।”

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अधिकारी ने कहा कि दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और धूलभरी आंधी चल सकती है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 60 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493