दिल्ली में गर्म सुबह

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह का मौसम गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की उम्मीद है।

पालम इलाके में सुबह नौ बजे तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शहर की वायु गुणवत्ता मध्यम रही।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 56 प्रतिशत रहा।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493