नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। शनिवार सुबह हल्का धुंधलका सा रहने की संभावना है।”
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 55 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी वक्त दृश्यता 2,000 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath