दिल्ली में गर्म सुबह

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 58 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493