Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली में गर्म सुबह

दिल्ली में गर्म सुबह

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा।

दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 34 फीसदी दर्ज की गई।

एक दिन पहले यानी गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में गर्म सुबह Reviewed by on . नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सि नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सि Rating:
scroll to top