नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप रही और मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान दिनभर साफ रहेगा।
शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान इस सामान्य तापमान से कुछ कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 69 फीसदी आद्र्रता थी।
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath