दिल्ली में गुरुवार को साफ मौसम

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह साफ मौसम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा लेकिन दिन में आंशिक बदली छाई रह सकती है। हालांकि सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था।”

मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि दृश्यता 1500 मीटर रही।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493