नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आसमान दिनभर साफ रहेगा। कहीं भी बदली छाने या बारिश की संभावना नहीं है।”
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 66 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का बुधवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath