नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक गोदाम में शनिवार को आग लगने से नौ लोग जिंदा जलकर खाक हो गए।
दिल्ली के एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि नौ मृतकों में से चार के शवों को गोदाम से निकाला जा चुका है। जबकि गोदाम में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।
उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में शाम 6.20 पर बवाना औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर 10 अग्निशामक गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।
dharmpath.com dharmpath